Select Date:

जिम्बाब्वे को बांग्लादेश ने रौंदकर हिसाब किया बराबर, लगातार 4 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज ने पहले ही पक्की कर दी थी जीत

Updated on 18-07-2026 01:46 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच में शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे को 34 रनों से हरा दिया। इस दमदार जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 152 रन बनाकर सिमट गई।

बांग्लादेश के ओपनर्स ने दी शानदार शुरुआत

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। तंजीद ने 44 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि सैफ हसन ने 45 गेंदों में 55 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। कप्तान तौहीद हृदॉय (6) और परवेज हुसैन इमोन (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन निचले क्रम में यासिर अली के नाबाद 22 रनों ने टीम को मजबूती दी।

सैफुद्दीन ने 10 गेंद पर ठोके 31 रन

बांग्लादेश की पारी का असली आकर्षण अंत में मोहम्मद सैफुद्दीन की तूफानी बल्लेबाजी रही। सैफुद्दीन ने महज 10 गेंदों का सामना करते हुए बिना कोई चौका लगाए 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन कूट डाले जिससे बांग्लादेश 186 के स्कोर तक पहुंच सका। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके और सिकंदर रजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि ब्रैड इवान्स ने 2 विकेट तो लिए लेकिन अपने 4 ओवर में 65 रन लुटा दिए।

जिम्बाब्वे की शुरुआत रही खराब

187 रनों के चुनौतीपूर्ण टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (11) और तादिवानाशे मरुमानी (4) सस्ते में आउट हो गए। मध्यक्रम में कप्तान सिकंदर रजा ने 12 गेंदों में 28 रन और रयान बर्ल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अंत में ब्रैड इवान्स ने 14 गेंदों में 25 रन और रिचर्ड नगारवा ने नाबाद 15 रन बनाकर हार के अंतर को थोड़ा कम किया।
बांग्लादेश की इस शानदार जीत के असली हीरो उनके स्पिनर्स रहे जिन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया। लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 26 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा महेदी हसन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। नाहिद राणा, मोहम्मद सैफुद्दीन और सैफ हसन को भी 1-1 सफलता मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.