बांग्लादेशी 'सुपर फैन' को लादकर ले जाया गया अस्पताल, मैच में भारतीय फैंस से झड़प की खबर
Updated on
27-09-2024 04:34 PM
कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वजह से भारत में काफी गुस्सा है। इसकी वजह से भारत में बीसीसीआई से मांग भी हो रही है कि बांग्लादेश से सीरीज न खेलें। इसके बाद भी सीरीज का आयोजन हो रहा है। अब कानपुर टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के सुपर फैन की स्टेडियम में फैंस से झड़प हो गई।
स्टेडियम में फैंस के बीच हुई भिड़त
कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान फैंस आपस में भिड़ गए। इस झड़प में बांग्लादेश के सुपर फैन कहे जाने वाले टाइगर रॉबी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका कहना है कि लंच ब्रेक के दौरान यह घटना हुई है। टाइगर रॉबी बांग्लादेश के सभी मैच में चीयर करने स्टेडियम पहुंचता है। उसके पूरे शरीर पर टाइगर की पेंटिंग होती है। कानपुर टेस्ट में भी उसे उसी गेटअप में वह टीम को चीयर करने पहुंचा था।
रॉबी ने इस घटना के बारे में कहा, 'उन्होंने मेरी पीठ और पेट के निचले हिस्से पर मारा और मैं सांस नहीं ले पा रहा था। हालांकि रॉबी के दावों के बावजूद, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कथित तौर पर हमले के आरोपों का खंडन किया। पुलिस रॉबी के आरोपों की आगे जांच करने के लिए आधिकारिक सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने की योजना बना रही है।
बांग्लादेश की टीम कर रही बैटिंग
बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहले बैटिंग कर रही है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश को पहले सेशन में दो जबकि दूसरे सेशन में एक झटका लग चुका है। बारिश और मैदान गीला होने की वजह से टेस्ट मैच को बार-बार रोकना पड़ रहा है। पहले टॉस एक घंटे की देरी से हुआ। उसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत में भी देरी हुई। इसके बाद दूसरे सेशन के बीच 35 ओवर के बाद एक बार फिर खेल रोकना पड़ा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…