मैच के बाद भिड़ी बार्सिलोना-रियल मैड्रिड की टीम, खिलाड़ियों में हाथापाई, लमीन यमाल को मारने दौड़े विनिसियस?
Updated on
27-10-2025 03:04 PM
मैड्रिड: रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना को 2-1 से हराकर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले कुछ समय से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ दिया। इस मैच के बाद हालांकि दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। ला लीगा के वर्तमान सत्र में यह पहला अवसर था जबकि दोनों टीम एक दूसरे के आमने-सामने थी।
काइलियन एमबाप्पे और जूड बेलिंगहैम के गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने रविवार को जीत हासिल की जिससे इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसका चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला टूट गया। इस जीत से 10 राउंड के बाद रियाल मैड्रिड की बार्सिलोना पर लीग में बढ़त पांच अंक की हो गई।
मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच हुई झड़प
बार्सिलोना के पेड्री को अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद दोनों टीमों के बेंच पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद मैच खत्म होने के बाद भी जारी रहा, जिसमें मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर और बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल भी शामिल थे। विनिसियस और यामल के बीच मैच के दौरान भी कई बार बहस हुई। विनिसियस ने यामल की ओर इशारा किया कि बार्सिलोना का यह स्टार बहुत ज्यादा बोल रहा है।
इसके बाद यमाल ने भी इशारा किया कि टनल के अंदर चलकर बात करते हैं। इसके बाद विनिसियस ने आपा खो दिया और वो लमीन यमाल की ओर भागने लगे। दृश्य देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि वह लमीन को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। हालांकि, बीच में दोनों क्लब के स्पोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी आ गए। मैच के बाद यामल और मैड्रिड के गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस और डिफेंडर दानी कार्वाजल के बीच भी बहस हो गई।मैच के बाद हुई झड़प के बाद मैड्रिड के रिजर्व गोलकीपर एंड्री लुनिन को मैदान से बाहर भेज दिया गया औप विनिसियस उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें पीला कार्ड दिखाया गया।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…