'हसीन पल गुजर जाते हैं, पर यार रह जाते हैं...' टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल का भावुक पोस्ट, खिलाड़ियों के साथ मनाया जश्न
Updated on
11-03-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है। हालांकि चहल इस बार विश्व कप की मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने मैदान पर पहुंचकर अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।
युजवेंद्र चहल का भावुक संदेश
युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जीत के जश्न के दौरान शिवम दुबे और कुलदीप यादव उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। चहल ने इस वीडियो के साथ एक बेहद मार्मिक शायरी लिखी, 'जिंदगी में कुछ हसीन पल यूं ही गुजर जाते हैं, रह जाती हैं यादें और यार साथ रह जाते हैं।' उनका यह पोस्ट उन गहरी यादों और अटूट दोस्ती को समर्पित है, जो उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में पिछले कई वर्षों के दौरान कमाई है। गौरतलब है कि चहल उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी।
करोड़ों का इनाम, हर खिलाड़ी के खाते में आएंगे 6 करोड़
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विश्व विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ इनाम का ऐलान किया है। इस विशाल राशि के वितरण को लेकर आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के सभी 15 मुख्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक को करीब 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है। वहीं, शेष 41 करोड़ रुपये मुख्य कोच, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों (सपोर्ट स्टाफ) के बीच उनके द्वारा दिए गए योगदान और भूमिका के आधार पर वितरित किए जाएंगे। यह राशि साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को मिले 125 करोड़ रुपये के इनाम से भी अधिक है।
भारत का ऐतिहासिक ट्रिपल क्राउन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से मात देकर भारत ने क्रिकेट के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। इस जीत के साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) का खिताब जीता है, साथ ही कुल तीन खिताब (2007, 2024, 2026) जीतने वाली पहली टीम होने का गौरव भी हासिल किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…