टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के सिर पर बरकरार नंबर 1 का ताज, टॉप 5 में भी नहीं पाकिस्तान
Updated on
30-05-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण के विजेता भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी चरण से पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। भारत के 264 रेटिंग अंक हैं। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज अपने खिलाड़ियों के टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में आने से चौथे स्थान पर पहुंच गयी। 2012 और 2016 चरण की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से आगे है।
सातवें स्थान पर खिसका साउथ अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर खिसक गया है। वहीं 2021 चैम्पियन आस्ट्रेलिया 257 अंक से दूसरे स्थान पर है, गत चैम्पियन इंग्लैंड 254 अंक से तीसरे और वेस्टइंडीज उससे दो अंक पीछे 252 अंक पर है। न्यूजीलैंड के 250 अंक हैं जबकि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 244 अंक हैं। पाकिस्तान दशमलव की गणना में दक्षिण अफ्रीका से आगे है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दो जून में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करने से पहले घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। ताजा अपडेट में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच सीरीज तथा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही श्रृंखला के मैच के नतीजों को भी जगह दी गयी।
5 जून को भारत का वर्ल्ड कप में पहला मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यू यॉर्क में खेलकर करेगी। वहीं भारत का पाकिस्तान से महामुकाबला 9 जून को न्यू यॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में होगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…