एशिया कप मैच से पहले पाकिस्तान में खौफ का दूसरा नाम ये भारतीय, छक्के से खोल चुका है खाता, लुक में हीरो भी फेल!
Updated on
13-09-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। टीम इंडिया का दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पहले मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने यूएई को पहले 57 रन के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद सिर्फ 27 गेंद में टीम इंडिया ने मैच को जीत लिया।
भारतीय टीम ने जिस तरह से मुकाबले को अपने नाम किया उसे देख पाकिस्तानी टीम में एक खौफ का माहौल है। खास तौर से टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा से पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल है। यही कारण है कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर अभिषेक को सलमान आगा की टीम के लिए खतरा मान रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस-किस ने अभिषेक के खेल पर रिएक्ट किया है।
वसीम अकरम वसीम अकरम ने एशिया कप में कमेंट्री कर रहे हैं। यूएई के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से सिक्स के साथ अपना खाता खोला था, उसे देखकर वह अचंभित हो गए। अभिषेक शर्मा की बैटिंग को देख कर वसीम अकरम ने कहा, 'मैंने टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था।' वसीम अकरम ने अभिषेक की तुलना शाहिद अफरीदी की।
शोएब अख्तर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से हैरान थे। उन्होंने कहा, 'भारत एक कंप्लीट टीम है। ये एक ऐसी टीम है जो किसी भी मुश्किल पिच या परिस्थिति में जीतना जानती है।'अभिषेक शर्मा को लेकर शोएब अख्तर का मानना है कि वह भारत का फ्यूचर स्टार है और आने वाले सालों में वह कमाल करेंगे। उन्होंने कहा, 'वह खुश हैं कि वह इस युग में पैदा नहीं हुए क्योंकि आज के समय में जिस तरह से विस्फोटक बैटिंग हो रही है उसका सामना करना मेरे लिए मुश्किल होता।'
शोएब मलिक पूर्व कप्तान शोएब मलिक अभिषेक की बैटिंग को देख पाकिस्तान क्रिकेट पर सवाल खड़ा किए। मलिक का मानना है कि, 'भारत में खिलाड़ियों को समय दिया जाता है खुद को साबित करने के लिए जो कि पाकिस्तान में नहीं है। अभिषेक की सफलता इसी का नतीजा है। पाकिस्तान में खिलाड़ियों को पता ही नहीं होता है कि वह 2 मैच के बाद टीम में रहेंगे या फिर नहीं। ऐसे में कैसे आप अभिषेक जैसे प्लेयर तैयार कर पाएंगे।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…