Select Date:

पर्थ टेस्ट से पहले कप्तान बुमराह बोले- हमें तनाव नहीं:कोहली की फॉर्म पर कहा- उन्हें कुछ समझाने की जरूरत नहीं

Updated on 21-11-2024 01:53 PM

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव किया है। पर्थ टेस्ट से पहले बुमराह ने कहा कि मुझे कोहली को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। मैंने उनकी कप्तानी में ही डेब्यू किया है। एक सीरीज में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन उनका कॉन्फिडेंस कायम है।

टीम इंडिया को शुक्रवार, 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। यहां रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं।

बुमराह की मुख्य बातें...

जब मैं यहां आया तो कोच और मैनेजमेंट ने मुझ स्पष्ट कर दिया था कि मैं टीम की कप्तानी करूंगा।

मुझे कोहली को कुछ बताने की जरूरत नहीं है, मैंने उनके नेतृत्व में ही डेब्यू किया है। एक सीरीज में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन उनका कॉन्फिडेंस कायम है।

हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां परिस्थितियां अलग थीं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।

हमने अपनी प्लेइंग-11 चुन ली है, आपको कल सुबह मैच शुरू होने से पहले पता चल जाएगा।

अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की बात...कमिंस बोले- दबाव रहेगा, पर हमारी तैयारी पक्की

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पर दबाव होगा, जो भारत से पिछली चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है। उन्होंने कहा- 'होमग्राउंड पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है। भारत की टीम अच्छी है और यह अच्छी चुनौती होगी, लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। BGT जीतना शानदार होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है, लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है।'

कमिंस की मुख्य बातें...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण होती है। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज उतार-चढ़ाव भरी होगी।

मैकस्वीनी (ओपनर) को अपना नेचुरल खेल दिखाना होगा। डेविड वॉर्नर के जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह मैकस्वीनी के खेलने का तरीका नहीं है।

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी काफी प्रभावी खिलाड़ी है। सनराइजर्स के लिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं की, लेकिन वे गेंद को स्विंग कराने में माहिर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.