भोपाल में विधायक आरिफ मसूद पर बच्चे से मतदान कराने का आरोप
Updated on
10-05-2024 11:49 AM
भोपाल। भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद पर मंगलवार 07 मई को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान बच्चे से वोटिंग कराने का आरोप लगा है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमशुल हसन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को शिकायती आवेदन देते हुए आरोप लगाए हैं कि उत्तर विस क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 72 पर आरिफ मसूद परिवार के साथ पहुंचे थे। उनके साथ उनका नाबालिग बेटा भी था। यहां बच्चे ने वोट भी डाला और उसका फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड भी किया गया, जो गंभीर अपराध है। ऐसे में फर्जी वोटिंग के लिए अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ, एजेंट और विधायक पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
शिकायत पर अनुपम राजन ने जांच के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जांच एसडीएम विनोद सोनकिया को सौंपी है। अब विधायक सहित केंद्र पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। इधर, इस मामले में विधायक आरिफ मसूद ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…