अमेरिका में फिर राष्ट्रपति बनने का ख्वाब देख रहे बाइडन, ट्रंप को हराने की खाई कसम, समर्थकों ने हटने को कहा
Updated on
06-07-2024 01:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिबेट के दौरान करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद बाइडन को विश्वास है कि वह दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। बाइडन ने फिर से राष्ट्रपति बनने और अगले डिबेट में ट्रंप को हराने की कसम खाई। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब उनसे पूछा जा रहा है कि क्या वह रेस से बाहर होंगे? मैडिसन, विस्कॉन्सिन में एक रैली में शुक्रवार को उन्होंने यह स्वीकार किया कि ट्रंप के साथ बहस बेहद विनाशकारी थी। उन्होंने भीड़ से कहा, 'तब से बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बाइडन क्या करने जा रहे हैं?'
उन्होंने कहा, 'तो मेरा जवाब सुन लो। मैं रेस में हूं और फिर से जीतने जा रहा हूं।' इतना सुनने के बाद बाइडन समर्थकों ने उनके नाम के नारे लगाए। यह रेस में बने रहने की उनकी नवीनतम प्रतिबद्धता को दिखाता है। क्योंकि वह हाल के दिनों में बढ़े राजनीतिक संकट को कम करना चाहते हैं। 17 मिनट का उनका भाषण ट्रंप के साथ बहस से ज्यादा ऊर्जावान था। यह उनके चुनावी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। पार्टी को फंड देने वाले और डेमोक्रेटिक सहयोगी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि उनके साथ रहना है या नहीं।
फिर से समर्थन हासिल करने में लगे बाइडन
अमेरिकी मीडिया की कई रिपोर्टों के मुताबिक अभियान को पता है कि अगले कुछ दिन उनके लिए चुनाव लिहाज से सफल हो सकती है या बिगड़ सकती है। क्योंकि बाइडन फिर से उस समर्थन को हासिल करने में लगे हैं जो वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से हार गए थे। जब वह मंच पर आए तो रैली में एक मतदाता के करीब से गुजरे जिसने हाथ में एक तख्ती ले रखी थी। इस पर लिखा था, 'मशाल पास करो जो।' इसका मतलब था कि वह उम्मीदवारी छोड़ें। वहीं कार्यक्रम स्थल पर खड़े एक अन्य मतदाता के हाथ में तख्ती पर लिखा था, 'अपनी विरासत बचाओ या बाहर निकलो।'
उम्र पर क्या बोले बाइडन
बाइडन ने अपने समर्थकों से कहा, 'मैंने उन चर्चाओं को देखा है जो कहती हैं कि मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं। क्या मैं 1.5 करोड़ नौकरियां पैदा करने के लिए बूढ़ा हो गया था? क्या मैंने जब 50 लाख अमेरिकी छात्रों का कर्ज चुकाया तो मैं बूढ़ा हो गया था?' उन्होंने पूछा, 'क्या आपको लगता है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूं?' इसका जवाब भीड़ ने नहीं में दिया। डिबेट के बाद ही लगातार बाइडन के हटने की मांग हो रही है। क्योंकि डिबेट में वह कई सवालों पर फ्रीज होते रहे।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…