एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर... सूर्यकुमार यादव कब लौटेंगे? कप्तान पर आया अपडेट
Updated on
09-08-2025 02:11 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब एशिया कप में खेलती हुई नजर आएगी। ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में होना है। ऐसे में जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के ऊपर आ चुकी है। हालांकि सूर्या की कुछ ही दिन पहले सर्जरी हुई थी, जिसके चलते वो लंबे समय से खेल से दूर हैं। लेकिन अब वो वापसी के लिए तैयार हैं।
सूर्यकुमार यादव की वापसी
सूर्यकुमार यादव ने जून में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद पहली बार BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट्स में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने खुद यह जानकारी एक वीडियो जारी करके दी। वह जर्मनी में अपनी चोट के लिए सलाह लेने गए थे और 25 जून को उनकी सर्जरी हुई थी। अब वह भारत लौट आए हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन और फिटनेस का आंकलन करा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने शुरू की ट्रेनिंग
कुछ दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने बल्ला थामा और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस बीच एशिया कप 9 सितंबर से UAE में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगी।
पहले भी हुई है सर्जरी
सूर्यकुमार यादव ने अपनी वापसी का संकेत दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'मैं वह काम करने के लिए वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता जो मुझे पसंद है।' यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई है। उनकी पहली सर्जरी जनवरी 2024 में हुई थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…