Bigg Boss ने भद पिटवाने के बाद फिर खोली वोटिंग लाइन, जनता से छीना था अधिकार, अरमान से लव तक ये 7 हैं नॉमिनेट
Updated on
19-07-2024 05:21 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में बीते चार-पांच दिनों में काफी बदलाव देखने को मिले। पहले तो नॉमिनेशन खारिज कर दिया। इसके बाद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख को खुद ही नॉमिनेट कर दिया। इसी दौरान बिग बॉस ने एक बड़ा फैसला सुनाया कि 'हेड ऑफ द हाउस' नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का फैसला लेंगे। अभी तक नॉमिनेशन का फैसला घरवाले करते थे और उन्हें बचाने या एलिमिनेट करने का जिम्मा जनता के हाथ में होता था, लेकिन बिग बॉस ने दर्शकों से ये अधिकार छीन लिया। ऐसे में मेकर्स की खूब थू-थू हुई। जमकर आलोचना और फजीहत होने के बाद 'बिग बॉस' वापस पवेलियन लौट आए हैं! यानी ट्रोलिंग होने और भद पिटने के बाद मेकर्स ने अपना फैसला वापस ले लिया है और जनता को उनका अधिकार वापस सौंप दिया है। अब वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं और दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट देकर बचा सकते हैं।
Bigg Boss OTT 3 में ऐलान किया गया कि वोटिंग लाइन बंद कर दी गई हैं। बिग बॉस ने कहा था, 'नॉमिनेशन से लेकर एलिमिनेशन तक, सब कुछ घर के सदस्य तय करेंगे। अब फैन आर्मी का कोई सपोर्ट नहीं है।' घरवाले आपस में गुटबाजी करके उन सदस्यों को बाहर निकालते, जिन्हें वे पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में दर्शकों का इस शो में कोई महत्व नहीं रह गया।
मेकर्स की पिटी भद, खूब हुई आलोचना
मेकर्स के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। लोगों ने कहा कि अब ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड हो गया है। बिग बॉस फैंस के कनेक्शन के कारण ही बिग बॉस शो है। अगर जनता को ही हटा दिया जाएगा तो ये बाकी शोज की तरह नॉर्मल रह जाएगा। एक ने तो लिखा, 'कौन देखेगा इस शो को फिर?' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'जिसका ग्रुप होगा, वो जीतेगा फिर।'
फैसला लेना पड़ा वापस, खोली वोटिंग लाइन
जनता के विरोध के आगे मेकर्स को झुकना पड़ा। सोशल मीडिया पर भद पिटने के बाद अब फिर से वोटिंग लाइन खोल दी गई हैं। अब आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचा सकते हैं।
7 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड
मालूम हो कि इस हफ्ते हेड ऑफ द हाउस अरमान मलिक थे। उन्होंने सबसे पहले तो विशाल पांडे और लव कटारिया को नॉमिनेट किया, जिनसे उनकी बिल्कुल भी पटती नहीं है। इसके बाद उन्होंने सना मकबूल और सना सुल्तान का नाम लिया, जिनसे उनका अच्छा रिश्ता था। ये देखकर दोनों सना हैरान रह गईं और लव कटारिया मौके से नहीं चूके और तंज कसते हुए कहा, 'जो अपनी बीवी का ना हुआ वो किसी और का क्या होगा!' खैर अरमान मलिक पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं, क्योंकि उन्होंने विशाल को तमाचा जड़कर नियम का उल्लंघन किया था। इसके अलावा अदनान शेख को खुद बिग बॉस ने नॉमिनेट किया है। और वीटो पावर टास्क जीतने के बाद रणवीर शौरी ने दीपक चौरसिया को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…