फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने रिकेश सेन को सांत्वना दी और उनके पूरे शोक संतप्त सेन परिवार को इस कठिन और दु:खद घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें और शोकाकुल सेन परिवार को इस अपूरणीय क्षति और गहरे आघात को सहन करने की संबल व आत्मिक शक्ति दें। इस दु:खद बेला में पूरी भारतीय जनता पार्टी विधायक रिकेश सेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।