Select Date:

सक्ती में श्रमिक सम्मेलन आयोजित- 734 श्रमिकों को मिली 1.25 करोड़ से अधिक की सहायता राशि

Updated on 09-09-2026 09:12 PM

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. रामप्रताप सिंह रहे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कुल 734 हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 1 करोड़ 25 लाख 39 हजार 500 रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। साथ ही हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप डमी चेक प्रदान किए गए।
कल्याणकारी योजनाएं से हितग्राहियों को सहायता’ 
मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए 31 प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक आगे बढ़कर योजनाओं को लाभ लेना सुनिश्चित करें। सक्ती जिले के बाराद्वार में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा  श्रमिक सम्मेलन में डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को लाभ प्रदान किया गया । मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, नौनीहाल छात्रवृत्ति एवं मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
’प्रतिभाशाली छात्रों व अभिभावकों का सम्मान’
अटल उत्कृष्ट योजना (सत्र 2026-27) के तहत चयनित 05 विद्यार्थियों और टॉप-10 में स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता को मंच पर सम्मानित किया गया।  सम्मेलन में श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शासन की योजनाओं से जुड़ने का प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
 09 September 2026
एमसीबी। राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अंकिता सोम शर्मा के निर्देशन में जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के…
 09 September 2026
महासमुंद। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पोषण माह…
 09 September 2026
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं। निर्देशों के पालन…
 09 September 2026
कोरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल कंचनपुर एवं…
 09 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति,…
 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
Advt.