Select Date:

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से:नाम बदलने की दिलचस्प वजह, तेंदुलकर ने दिलाई पहली BGT

Updated on 21-11-2024 01:57 PM

क्रिकेट की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी यानी BGT की हो रही है। 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 5 मैचों की यह सीरीज शुरू हो रही है। आमने-सामने हैं टेस्ट की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर-2 इंडिया।

वैसे तो दोनों टीमें 1947 से टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे से खेल रही हैं, लेकिन 1996 में इस मुकाबले को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम मिला। स्टोरी में आगे जानिए इस सीरीज का नाम बदलने की वजह क्या थी, BGT का अब तक ट्रेंड क्या रहा है और दोनों टीमों की अब तक की परफॉर्मेंस क्या कहानी बयान करती है.....

बॉर्डर-गावस्कर पर ही नाम क्यों रखा गया?

सचिन-वॉर्न, पोंटिंग-गांगुली या कपिल-वॉ के नाम से भी भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज खेल सकते थे, लेकिन 1996 में जब सीरीज का नाम बदला गया तब ऑस्ट्रेलिया से एलन बॉर्डर और भारत से सुनील गावस्कर का नाम ही सबसे दमदार पाया गया। उस समय तक टेस्ट खेल चुके करीब 2 हजार प्लेयर्स में ये दोनों ही ऐसे बैटर थे, जिनके नाम 10 हजार से ज्यादा टेस्ट रन थे। इसी वजह से भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रखा गया।

क्या 1996 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट नहीं होते थे?

बिल्कुल होते थे, दोनों टीमें 1947 से आपस में टेस्ट खेल रही हैं। अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया का ही किया था। 1996 में दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का 50वां साल शुरू हो रहा था, जिसे यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सीरीज को BGT नाम देने का फैसला किया।

किसने जीती थी पहली BGT? 

1996 में BGT की शुरुआत हुई। पहली बार इस ट्रॉफी के तहत सिर्फ एक टेस्ट मैच दिल्ली में हुआ था। भारत ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में 7 विकेट से जीत हासिल की। 152 रन बनाने वाले भारत के विकेटकीपर बैटर नयन मोंगिया प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 16 BGT खेली गईं। 10 भारत ने जीतीं और 5 ऑस्ट्रेलिया के नाम रहीं। 2003-04 में एक सीरीज 1-1 से ड्रॉ भी हुई। 9 BGT भारत में खेली गईं, इसमें 8 बार भारत को जीत मिली। एक बार ऑस्ट्रेलिया जीता। 7 बार BGT का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ। इसमें 4 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। 2 बार भारत जीता और एक बार सीरीज ड्रॉ रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए BGT जीतना आत्मसम्मान की बात हो गई है, क्योंकि टीम 2014 के बाद से एक बार भी सीरीज नहीं जीत सकी है। जबकि भारत ने लगातार 4 सीरीज जीती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.