कई सेक्टर में फैला कारोबार
शुरुआत के बाद रुइया परिवार ने एस्सार को कई सेक्टर में विस्तार दिया। ग्रुप का कारोबार स्टील, तेल और गैस, बिजली, पोर्ट, शिपिंग, टेक्नोलॉजी और रिटेल जैसे क्षेत्रों तक पहुंचा।आज एस्सार Essar Global Fund के जरिए अपने कारोबार का संचालन करता है। इसका पोर्टफोलियो एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेटल्स एंड माइनिंग, टेक्नोलॉजी और रिटेल जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। ग्रुप के मुताबिक, उसके कारोबार की ग्लोबल मौजूदगी है और सालाना करीब 15 अरब डॉलर का रेवेन्यू है।


