गांजे' के नशे में जश्न मना रहा था बॉक्सर, फिर लगा 440 वोल्ट का करंट, वीडियो वायरल
Updated on
02-07-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे अजीब खेल खेले जाते हैं, जिसके बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी होती है। ऐसा ही एक खेल है वीड बॉक्सिंग। थाईलैंड में वीड बॉक्सिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हाल ही में इस बॉक्सिंग को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए चारों तरफ पानी से घिरे एक तालाब जैसी जगह पर रिंग लगा था। इस वीड बॉक्सिंग में हिस्सा लेने वाले फाइटर को बाउट से पहले 'बोंग या जॉइंट पीना' होता है।
ऐसा ही कुछ रूस के बॉक्सर और पूर्व वन चैंपियनशिप स्टार इवान पार्शिकॉफ ने किया। थाईलैंड में वीड बॉक्सिंग के इवेंट में इवान पार्शिकॉफ जीत का जश्न मनाते हुए इस अजीबोगरीब दुर्घटना का शिकार हो गए। इवान पार्शिकॉफ को इस दौरान भयानक बिजली का झटका लगा। जीत के बाद 29 साल के पार्शिकॉफ रस्सियों पर चढ़ गए और ऐसा लग रहा था कि वह रिंग के चारों ओर अजीब तरह से बने पूल में कूदने वाले हैं।
इवान पार्शिकॉफ की जा सकती थी जान हालांकि, जैसे ही उन्होंने रिंगसाइड लाइट को छुआ उन्हें बिजली का एक तेज झटका लगा। उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया और फिर वे कैनवास पर गिर पड़े। अच्छी बात ये रही कि इस झटके बाद वह तुरंत ही फिर से उठ खड़े हुए और फिर रिंग से पानी में छलांग लगाया। इवान पार्शिकॉफ ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है
इवान पार्शिकॉफ के इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, एतिहात के तौर पर बाद में इवान पार्शिकॉफ को मेडिकल सहायता मिली और उन्हें पूरी तरह से ठीक घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने खुद का एक नया वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह टेंस (TENS) मशीन से इलेक्ट्रोथेरेपी ले रहे हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…