AK 47 के जवाब में ब्रह्मोस चलाया... पाकिस्तान की महाधुलाई पर बोला पाकिस्तानी, अपनी टीम को ही सुना डाला
Updated on
23-09-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन' किया। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने इसे लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी है। भारतीय पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्ले ब्रह्मोस चलाया। उन्होंने चुन-चुनकर पाकिस्तानियों को धोया।
दानिश कनेरिया ने सोमवार को कहा, 'साहिबजादा फरहान ने एके-47 का इशारा किया, लेकिन तभी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ब्रह्मोस चलाया। ऐसा ही होता है। भारतीय सलामी बल्लेबाजों का पलटवार इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए। एक तो 'धुलाई' और दूसरी 'महाधुलाई'।'
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। दानिश कनेरिया ने आगे कहा, 'जब आपके पास अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे सलामी बल्लेबाज हों, तो ऐसे विकेट पर उनके सामने 200 का स्कोर भी छोटा लग सकता है। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं।'
फखर जमान के आउट पर हो रहे विवाद पर भी बोले दानिश कनेरिया
कनेरिया का मानना है कि इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम बलि का बकरा खोजेगी। इस बार कनेरिया का इशारा फखर जमान की तरफ था, जिन्होंने 9 गेंदों में महज 15 रन बनाए। फखर जमान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उनके आउट होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा, 'अब पाकिस्तान एक और बलि का बकरा खोजेगा। फखर जमान के आउट होने पर उन्हें एक और बलि का बकरा मिल गया है। अब पाकिस्तान रोएगा और कहेगा कि वह आउट नहीं थे, लेकिन संजू सैमसन ने स्पष्ट तौर पर कैच लिया था। उनके दस्ताने साफतौर पर गेंद के नीचे थे। फिर भी पाकिस्तान इस पर रोएगा और 'संदेह के लाभ' की बात करेगा।' एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के हाथों दूसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी है। इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…