ब्रॉक लेसनर ने तो सब बर्बाद कर दिया, फैंस के 10 साल के इंतजार को किया खराब
Updated on
06-09-2025 01:50 PM
नई दिल्ली: WWE में 10 साल बाद एक बार फिर यूनाइटेड स्टेट्स ओपन चैलेंज की शुरुआत हुई है, लेकिन इसका आगाज धमाकेदार नहीं बल्कि विवादित रहा। स्मैकडाउन में नए US चैंपियन सामी जेन ने इस परंपरा को फिर से शुरू करने का फैसला किया, जिसे रेसलमेनिया 31 के बाद जॉन सीना ने शुरू किया था। इसका मकसद नए और युवा रेसलर्स को मौका देना था, लेकिन सामी जेन और जॉन सीना के बीच हुए पहले ओपन चैलेंज मैच में ब्रॉक लेसनर के दखल ने सब कुछ खराब कर दिया।
दरअसल, शिकागो में हुए स्मैकडाउन में सामी जेन ने ओपन चैलेंज के लिए जॉन सीना को चुना। यह मैच काफी रोमांचक रहा और फैंस भी दोनों के बीच मुकाबला देखकर उत्साहित थे। लेकिन मैच के बीच में ही ब्रॉक लेसनर ने वापसी की और रेफरी को बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने सामी जेन को F5 मूव दिया और फिर जॉन सीना को भी कई F5 मूव देकर बुरी तरह पीटा। लेसनर के इस हमले के बाद दोनों ही रेसलर मुकाबले की स्थिति में नहीं रहे और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।
ब्रॉक लेसनर के इस कदम से सामी जेन के US ओपन चैलेंज की शुरुआत भले ही खराब हुई हो, लेकिन जेन ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने टाइटल को बचाने के लिए तैयार हैं, भले ही उन्हें यह पता न हो कि उनका अगला प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्रॉक लेसनर के दखल के बाद सामी जेन को अब कौन चुनौती देता है।
वहीं, लेसनर के इस हमले का मकसद सामी जेन को हराना नहीं, बल्कि जॉन सीना को एक संदेश देना था। लेसनर ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह रेसलपालूजा में जॉन सीना से भिड़ेंगे। ऐसे में सामी जेन के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि फिलहाल उनका सामना द बीस्ट से नहीं होगा। अब देखना यह है कि सामी जेन अपने यूएस टाइटल को कैसे बचाते हैं और जॉन सीना की तरह नए टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…