'PoK में रोटी की मांग पर गोलियां मिलीं', भारत ने UNHRC में पाकिस्तान की उधेड़ी बखिया, कश्मीर पर OIC को सुना दी दो टूक
Updated on
19-06-2026 11:52 AM
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के हालात पर चिंता जताते हुए भारत ने परिषद से कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रोटी की मांग करने वालों का सामना गोलियों और बर्बरता से हुआ। भारत ने रावलकोट में प्रदर्शनकारियों की हत्या का जिक्र किया और आरोप लगाया कि बुनियादी अधिकारों की मांग करने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है।
UNHRC में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने PoK में बिगड़ते हालात की ओर ध्यान दिलाया और बड़े पैमाने पर दमन और मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया। पीओके में अशांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, रावलकोट में चल रही त्रासदी, सैकड़ों आम लोगों की हत्या और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में बेरहमी से कार्रवाई, जबरदस्ती कब्जे और दमन के जरिए बनाए गए सिस्टम का नतीजा है।
पीओके में पाकिस्तानी सेना का दमन
भारत की यह टिप्पणी रावलकोट में 14 जून को हुए सिक्योरिटी ऑपरेशन की खबरों के बीच आई है। पीओके में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने ईदगाह पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें कई लोग मारे गए थे।
जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान को दो टूक
इस दौरान सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर का बार-बार जिक्र करने से इलाके की स्थिति की सच्चाई नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा। एकमात्र अनसुलझा मुद्दा भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा और उनकी वापसी का है।"
OIC को भारत ने सुनाई खरी-खरी
इस दौरान उन्होंने भारत का जिक्र किए जाने को लेकर ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि हम OIC की ओर से जम्मू और कश्मीर के बारे में की गई बातों को भी पूरी तरह से खारिज करते हैं। पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा उसकी घरेलू नाकामियों और आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन को छिपाने के लिए है। OIC कोऑर्डिनेटर की भूमिका का उसका गलत इस्तेमाल इस धोखे को और पुख्ता करता है।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…