जिस कैमरून ग्रीन को खरीदने में उड़ाए 25.20 करोड़, उसने 3 मैच में नहीं बनाए 25 रन, गावस्कर ने कहा- बाहर करो
Updated on
07-04-2026 12:53 PM
कोलकाता: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन की बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था। ग्रीन इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में इंजरी के कारण गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वहीं, बल्ले से भी उनकी लगातार नाकामी ने केकेआर की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
फिर फेल हो गए कैमरून ग्रीन
ईडन गार्डन्स के मैदान पर सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हुई। इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन से घरेलू फैंस दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, ग्रीन लगातार तीसरे मुकाबले में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। ग्रीन की पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया। पहली बॉल पर उन्होंने चौका लगाया तो अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
3 मैचों में बनाए 24 करोड़
आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बल्लेबाज के तौर पर ग्रीन की लगातार नाकामी ने केकेआर के खेमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में ग्रीन की खराब फॉर्म को देखते हुए उनकी जगह पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देने की सलाह भी दी थी।
ग्रीन के खेलने से हो रहा नुकसान
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने का असर कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम संतुलन पर पड़ा है और इस बात को खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी स्वीकार कर चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी करने से रोका है। ग्रीन कितने मुकाबलों के बाद गेंदबाजी करेंगे अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बल्ले से उनके लगातार खराब प्रदर्शन से केकेआर की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि ग्रीन आने वाले मुकाबलों में बल्ले से अहम योगदान दें ताकि केकेआर प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान से ऊपर उठ सके।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…