Select Date:

क्या दो मिनट में लोन मिल सकता है? जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की आसान प्रक्रिया

Updated on 21-09-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी या किसी तुरंत जरूरी वाले कामों के लिए लोगों को फटाफट तरीके से लोन की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल है कि क्या दो मिनट या कम समय में लोन मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। इसके साथ ही लोन के लिए जरूरी पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की आसान प्रक्रिया को भी जानेंगे।

क्या दो मिनट में लोन मिल सकता है?

आमतौर पर देखें तो किसी भी लोन और खासकर के पर्सनल लोन के लिए 24 घंटे से लेकर 2-3 वर्किंग डे का समय लग सकता है। हालांकि, प्री-अप्रूव्ड लोन मामले में 2 मिनट, आधे घंटे या बहुत ही कम समय में लोन मिलने की संभावना होती है। यह बैंक की प्रक्रिया और ग्राहक पर निर्भर करता है।
कई ऐसे बैंक हैं, जो बहुत ही कम समय में लोन दे देते हैं। हालांकि, इसके लिए आपकी पात्रता, सिबिल स्कोर काफी मायने रखते हैं। देश में कई बैंक हैं जो प्री-अप्रूव्ड लोन देते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई समेत अन्य हैं। प्री-अप्रूव्ड लोन मामले में मंजूरी मिलते ही मिनटों में लोन की राशि आपके बैंक खाते में आ जाती है।

प्री-अप्रूव्ड लोन क्या होता है?

प्री-अप्रूव्ड लोन की बात करें तो इसे आपको वहीं बैंक ऑफर करता है, जहां से आप पहले से लोन लिए होते हैं। यह एक लोन का प्रकार ही है, लेकिन इसमें ज्यादा एप्लीकेशन प्रोसेस को नहीं करना होता है। कारण साफ है क्योंकि आप जिस बैंक से पहले से लोन लिए होते हैं, वहीं इस प्रकार के लोन को ऑफर किया जाता है।
इसको ऑफर करने से पहले संबंधित बैंक आपकी प्रोफाइल, दस्तावेज, क्रेडिट स्कोर और हिस्ट्री समेत अन्य जानकारी पहले से ही अपने पास जुटाए हुए होते हैं।

सभी मंजूरी मिलने के बाद अगर आप प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए हां कहते हैं तो चंद समय या मिनटों में आपको प्री-अप्रूव्ड लोन मिल जाता है और पैसा आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है।

तुरंत लोन पाने के लिए पात्रता क्या है?

  • तुरंत लोन पाने के लिए पात्रता को पूरा करना बहुत जरूरी होता है।
  • सबसे पहले तो आप भारतीय हों।
  • आपकी उम्र 21 साल से 80 वर्ष के बीच हो।
  • आप नौकरी कर रहे हों या बिजनेस हो।
  • आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक हो।
  • बाकी पात्रता संबंधित बैंक के नियम पर भी निर्भर करता है।

तुरंत लोन पाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

तुरंत लोन पाने के लिए आपका केवाईसी अपडेट हो, पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि), कर्मचारी आईडी कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप समेत अन्य जरूरी दस्तावेज।

तुरंत लोन पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  • तुरंत लोन पाने के लिए आपको कुछ अहम बातों का ध्यान रखना होता है।
  • आप केंद्रीय बैंक यानी कि आरबीआई से पंजीकृत बैंक, वित्तीय संस्था या एनबीएफसी से ही लोन लें।
  • किसी भी ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने और उससे लोन की प्रक्रिया करने से पहले अच्छे तरीके से ऐप को जांच लें। आज के सम. में कई प्रकार के फर्जी ऐप भी आ रहे हैं।
  • लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्ज को पहले ही जान लें।
  • लोन की समयसीमा, उसे जमा करने का समय, ब्याज दर आदि का पता कर लें।

तुरंत लोन पाने के लिए आवेदन कैसे करें?

देश में कई सारे बैंक, एनबीएफसी या वित्तीय संस्था हैं, जो नियम के तहत जितनी जल्दी हो सके, लोन दे देते हैं। ऐसे में हम यहां बजाज फाइनेंस से तुरंत लोन पाने की आवेदन की आसान प्रक्रिया को बता रहे हैं।
  • सबसे पहले आप तुरंत पर्सनल लोन पेज पर जाएं और 'ऑफर चेक करें' पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अब आप अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें।
  • अब पहले से तय लिमिट के साथ जाएं या अलग लोन की राशि को चुनें।
  • उसके बाद आप लोन को भुगतान करने के लिए समयसीमा को चुनें।
  • अब इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बैंक की मंजूरी मिलते ही आपको लोन की राशि मिल सकती है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी बैंक से लोन के लिए इसकी आवेदन की प्रक्रिया में नए और पुराने ग्राहकों के आधार पर भिन्नता दिख सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित बैंक में जाकर आराम से लोन के बारे में पूछ सकते हैं और अपनी सुविधानुसार ऑफलाइन तरीके से भी लोन ले सकते हैं।
  1. कौन सा बैंक दो मिनट में लोन देता है?
    दो मिनट में लोन मिले या ना मिले, लेकिन जब आपका प्री-अप्रूव्ड लोन होता है, तो बहुत ही कम समय में मिल जाता है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंक कुछ मिनटों में ही प्री-अप्रूव्ड लोन दे देते हैं।
  2. प्री-अप्रूव्ड लोन क्या होता है?
    प्री-अप्रूव्ड लोन में बैंक पहले से ही आपके क्रेडिट स्कोर, दस्तावेज और प्रोफाइल को चेक कर लिया होता है। इसमें आपको वह प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर देता है।
  3. प्री-अप्रूव्ड लोन किसके लिए होता है?
    प्री-अप्रूव्ड लोन उन ग्राहकों के लिए होता है, जो पहले से ही बैंक से लोन लिए हुए हैं और जिनका सिबिल स्कोर अच्छा है।
  4. प्री-अप्रूव्ड लोन में क्या होता है?
    प्री-अप्रूव्ड लोन में आपको किसी एप्लीकेशन प्रोसेस से नहीं गुजरना होता है। बैंक की मंजूरी मिलते ही आपको लोन का पैसा तुरंत मिल जाता है।
  5. पर्सनल लोन पर ब्याज दर कितना लगता है?
    पर्सनल लोन पर ब्याज दर अलग-अलग बैंकों के हिसाब से होता है। वैसे में यह 8 फीसदी से शुरू होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.