Select Date:

भोपाल में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, 3 युवकों की मौत:जिला पंचायत सचिव के बेटे और भतीजे की भी मौत

Updated on 25-03-2026 11:52 AM
भोपाल, भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में निपानिया के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार और भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गांव से चाय पीने निकले थे चार युवक

जानकारी के मुताबिक गुलाब मेहर ईटखेड़ी के सचिव है। उनकी पत्नी पार्वती ग्राम पंचायत चंदेरी की सरपंच है। उनका बेटा हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, दोनों के दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर एक ही कार में सवार होकर देर रात 11:30 बजे गांव से निपानिया के लिए रवाना हुए।

निपानिया के पास सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गब्बर का इलाज जारी है।

कार काटकर निकाले गए शव और घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चेसिस को काटकर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.