Select Date:

अमेरिका-ईरान डील के बाद होर्मुज पार करने वाले इस भारतीय टैंकर ने रचा इतिहास, लदी है 62,370 टन एलएनजी

Updated on 16-06-2026 12:12 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से एक बन गया है। होर्मुज दुनिया के सबसे अहम एनर्जी कॉरिडोर में से एक है। भारतीय टैंकर का गुजरना इस स्‍ट्रेट के जरिए शिपिंग की सावधानीपूर्वक बहाली का संकेत है।

कतर से ला रहा 62,370 टन LNG

शिपिंग अधिकारियों ने बताया कि:
  • एलएनजी कैरियर 'दिशा' ने सोमवार को रणनीतिक रूप से अहम इस जलमार्ग को पार किया।
  • इसके 18 जून को गुजरात के दाहेज बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।
  • यह जहाज कतर से 62,370 टन LNG लेकर आ रहा है।
  • इसे शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम मैनेज कर रहा है।

ट्रंप की घोषणा के बीच हुआ ऐसा

यह घटनाक्रम तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अहम समझौते के बाद तेल से लदे जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने लगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.