Home Loan के लिए वो 7 प्राइवेट बैंक, जो सस्ती ब्याज दर पर देते हैं किफायती लोन
Updated on
31-08-2026 01:26 PM
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतें हर किसी के लिए अपने घर बनाने या खरीदने के सपने को पूरा करने में काफी चुनौती दे रही हैं। इस बीच लोग होम लोन का रुख करते हैं। यहां हम बात प्राइवेट बैंक के द्वारा मिलने वाले होम लोन की कर रहे हैं, जो सस्ती ब्याज दर पर किफायती हो सकते हैं। हम सात ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो अपने पात्र ग्राहकों को होम लोन प्रदान कर रहे हैं। आइए अब इनके बारे में जानते हैं...
कोटक, एक्सिस और आईडीएफसी बैंक
सबसे पहले हम कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी बैंक के द्वारा दिए जा रहे होम लोन की करते हैं। कोटक बैंक पात्र ग्राहकों को 7.60 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन की सुविधा देता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक ग्राहकों को 8 फीसदी से लेकर के 9 फीसदी तक की ब्याज दर से होम लोन देता है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की बात करें तो यह अपने पात्र ग्राहकों को 7.75 फीसदी की सालाना ब्याज दर से होम लोन प्रदान करता है।
जे एंड के, फेडरल और आईडीबीआई बैंक
जे एंड के बैंक (जम्मू और कश्मीर बैंक) होम लोन के लिए तलाश कर रहे लोगों को इसकी सुविधा देता है। यह बैंक ग्राहकों को 7.50 फीसदी से लेकर के 8.20 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन देता है। फेडरल बैंक की बात करें तो यह 7.35 प्रतिशत से लेकर के 9.25 प्रतिशत तक की सालाना ब्याज दर से होम लोन प्रदान करता है। वहीं, आईडीबीआई बैंक पात्र ग्राहकों को 7.40 प्रतिशत से लेकर के 10 फीसदी तक की ब्याज दर पर होम लोन देता है।
एचडीएफसी बैंक होम लोन सुविधा
देश के शीर्ष बैंकों में से एचडीएफसी बैंक एक है। यह एक प्राइवेट बैंक है। बैंक अपने ग्राहकों को कई सारी सुविधाएं प्रदान करता है, जिनमें से एक सुविधा होम लोन की भी है। हालांकि, इसकी ब्याज दर अन्य प्राइवेट बैंकों की तुलना में थोड़ी अधिक है। यह बैंक अपने पात्र ग्राहकों को 7.75 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन देने की शुरुआत करता है, जो 13.20 फीसदी की ब्याज दर तक होता है।
लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
अब बात होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेजों की करते हैं। होम लोन लेने के लिए विभिन्न बैंकों के अपने-अपने नियमानुसार दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। यहां हम कुछ ऐसे दस्तावेजों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी जरूरत लगभग सभी बैंकों में होम लोन लेने के दौरान पड़ सकती है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट, आईटीआर और संपत्ति के कागजात समेत अन्य शामिल हैं।
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…