Select Date:

8 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म का मामला:महिला का सहयोगी एसआई राजपूत सस्पेंड, एएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी

Updated on 07-05-2024 12:11 PM
भोपाल मिसरोद इलाके के एक बड़े प्राइवेट स्कूल के हाॅस्टल में दूसरी कक्षा की आठ वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में बच्ची के मां के सहयोगी सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, दूसरे सहयोगी एएसआई आरपी सिंह को भी जल्द सस्पेंड किया जाएगा। दोनों पुलिस अधिकारियों की इस पूरे मामले में भूमिका संदिग्ध है।

दोनों की बच्ची की मां से मोबाइल पर कई बार लंबी-लंबी बातचीत के रिकाॅर्ड मिले हैं। मिसरोद पुलिस ने 30 अप्रैल को आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मां अपनी बेटी को 29 अप्रैल को हाॅस्टल से लेकर उसे घूमाने निकली थी। बेटी ने उन्हें दुष्कर्म की बात बताई थी।

बेटी का कहना था कि जब उसे होश आया था तब एक अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। महिला अपनी बेटी को लेकर जेपी अस्पताल पहुंची थी, जहां ड्यूटी डाॅक्टर ने बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी। अगले दिन जब पुलिस ने दोबारा मेडिकल कराया तो वह रिपोर्ट अलग थी।

दोनों रिपोर्ट में अंतर होने के बाद बुधवार को तीसरी बार मेडिकल बोर्ड के समक्ष बच्ची की मेडिकल हुआ था। जिसमें खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है।

इधर, पुलिस को एसआई प्रकाश राजपूत और एएसआई आरपी सिंह के काॅल डिटेल में महिला से पिछले दिनों में कई बार लंबी-लंबी बातचीत के सबूत मिले हैं। इसी कारण दोनों पुलिस अधिकारी संदेह के घेरे में हैं। प्रकाश को अफसरों ने ब्लैकमेलिंग का सरगना मानते हुए उसे पहले लाइन अटैच किया था। सोमवार को राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। जल्द ही आरपी सिंह को भी सस्पेंड किया जाएगा।

बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग होना बाकी है...

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी यह विवेचना कर रही है कि महिला और जेपी की मेडिकल आफिसर के बीच पहले बातचीत या मुलाकात हुई है क्या? एसआईटी जेपी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि महिला रविवार को भी जेपी अस्पताल पहुंची थी। इधर, बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग होनी है। पुलिस उसे मंगलवार या बुधवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करेगी। सीडब्ल्यूसी तय करेगा कि बच्ची की काउंसलिंग किससे करानी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.