Select Date:

'छेदी सिंह तूने जो फिल्म छोड़ी, देखेगा?', जब सोनू सूद से बोले सलमान खान, बताया क्यों ठुकराई 'दबंग 2'

Updated on 28-03-2026 12:04 PM
सोनू सूद ने 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी, और उसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, जब दूसरा पार्ट यानी 'दबंग 2' आई, तो उसमें सोनू सूद नहीं थे। इससे फैंस को बहुत दुख हुआ था। हर कोई जानने को बेचैन था कि आखिर सोनू सूद क्यों 'दबंग 2' का हिस्सा नहीं बने। सोनू सूद ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने 'दबंग' करने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह छेदी सिंह के विलेन के किरदार से कनेक्ट नहीं कर पाए।

सोनू सूद नहीं करना चाहते थे 'दबंग', ऐसे बनी बात

सोनू सूद ने दिव्या जैन को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के साथ कई बार बातचीत करने के बाद चीजें बदलनी शुरू हुईं, और वह छेदी सिंह का किरदार निभाने को तैयार हुए। सोनू सूद ने अभिनव कश्यप के साथ मिलकर छेदी सिंह के रोल को एक नया रूप देना शुरू किया ताकि दर्शक और ज्यादा इंगेज हों और किरदार को पसंद करें।

सोनू सूद ने छेदी सिंह के किरदार में करवाए बदलाव

सोनू सूद बोले, 'मैंने पहले 'दबंग' करने से मना कर दिया था क्योंकि मुझे किरदार ठीक से समझ नहीं आया था। फिर मैं डायरेक्टर के साथ बैठा और मैंने कुछ बदलाव सुझाए। हम साथ बैठे और हमने उस किरदार में बहुत बदलाव किए, उसमें थोड़ी कॉमेडी जोड़ी और इस तरह वह एंटरटेनिंग बन गया।'

पॉजिटिव या नेगेटिव किरदार से नहीं पड़ा फर्क

सोनू सूद ने आगे कहा, 'मुझे इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि कैरेक्टर पॉजिटिव है या नेगेटिव। मैंने कहा कि अगर वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है और उन्हें एंटरटेन करता है, तो वह बहुत कमाल का है।'

सोनू सूद ने इसलिए नहीं की 'दबंग 2'

सोनू सूद ने फिर बताया कि उन्होंने क्यों 'दबंग 2' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। जबकि सीक्वल के लिए सलमान खान और अरबाज दोनों ने एक्टर को अप्रोच भी किया था। सोनू सूद बोले, ''दबंग 2' के लिए सलमान और अरबाज मुझे लेना चाहते थे। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे समझ नहीं आई। मैंने सोचा कि मुझे खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मुझे यह रोल समझ नहीं आ रहा है। मुझे पता था कि मैं इसे ज्यादा सुधार नहीं पाऊंगा, इसलिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और फिल्म से हट गया।'

सोनू सूद को फोन करके यह बोले थे सलमान खान

हालांकि, 'दबंग 2' छोड़ने के बाद भी सोनू सूद का सलमान खान के साथ रिश्ता कायम रहा और कोई खटास नहीं आई। सोनू सूद ने बताया कि जब 'दबंग 2' का पहला ट्रायल रखा गया था, तो सलमान ने उन्हें फोन किया और कहा- छेदी सिंह, जो तूने पिक्चर छोड़ी, देखना चाहेगा? तब सोनू सूद ने कहा, 'हां, मैं देखना चाहूंगा और फिर हमने साथ में 'दबंग 2' देखी।'

'दबंग 2' का कलेक्शन और कास्ट, फिर 'दबंग 3' भी आई

मालूम हो कि 'दबंग 2' में फिर सोनू सूद वाला रोल एक्टर प्रकाश राज ने प्ले किया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान और प्रकाश राज के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, माही गिल, विनोद खन्ना, निकितन धीर, अरबाज खान, मनोज पहवा, पंकज त्रिपाठी और दीपक डोबरियाल थे। Sacnilk के मुताबिक, 'दबंग 2' ने ₹265 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जबकि देशभर में ₹155 करोड़ की नेट कमाई की थी। साल 2019 में 'दबंग' का तीसरा पार्ट रिलीज किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.