होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका से भिड़ने के मूड में चीन! नाकेबंदी को धता बताकर निकाला ऑयल टैंकर, अब क्या करेंगे ट्रंप?
Updated on
14-04-2026 01:39 PM
बीजिंग: चीन के एक तेल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया है। शिपिंग डाटा के आधार पर मंगलवार सुबह पता चला है कि अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में शामिल चीनी टैंकर रिच स्टैरी ने होर्मुज जलडमरूमध्य का रूट अपनाया है। चीन के जहाज के इस रूट से निकलने ने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि अमेरिका ने सोमवार से होर्मुज की नाकेबंदी कर दी है। चीन ने होर्मुज को ब्लॉक करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद ही कह दिया था कि वह इसे नहीं मानेगा। चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक नई चुनौती पेश की है।
कैपलर, एलएईजी और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के शिपिंग डेटा के अनुसार, ब्लैकलिस्टेड चीनी टैंकर ने अमेरिकी नाकेबंदी को धता बताते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया है। चीन का रिच स्टैरी अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर खाड़ी से बाहर निकलने वाला पहला ऑयल टैंकर है। डाटा से पता चलता है कि इस टैंकर पर चीनी क्रू मौजूद है।
जहाज में लदा है मेथनॉल
रिच स्टैरी ऑयल टैंकर और इसका मालिकाना हक रखने वाली कंपनी शंघाई शुआन शिपिंग लिमिटेड पर ईरान के साथ व्यापार करने के लिए अमेरिका ने बैन लगा रखा है। रिच स्टैरी एक मीडियम-रेंज का टैंकर है, जिसमें करीब 250,000 बैरल मेथनॉल लदा हुआ है। इसने अपना कार्गो संयुक्त अरब अमीरात के हमरियाह बंदरगाह से लोड किया है।
ट्रंप ने सोमवार से ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नौसेना रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ईरानी बंदरगाहों तक समुद्री पहुंच को रोक देगी। ईरान के साथ बातचीत के बेनतीजा खत्म होने के बाद ट्रंप ने यह कदम उठाया है।
चीनी रक्षा मंत्री दे चुके सख्त संदेश
चीन के रक्षा मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि उनका देश अमेरिका की होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी को नहीं मानता है। चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने कहा है कि बीजिंग के ईरान के साथ व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं। हम इन समझौतों का पूरा सम्मान करेंगे। ऐसे में कोई अन्य देश (अमेरिका) हमारे मामलों में दखल ना दे।
डोंग जून ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रूट चीनी जहाजों के लिए खुला रहेगा। चीनी जहाज ईरान के साथ हुए समझौतों के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से पहले ही तरह ही आना-जाना जारी रखेंगे। जून ने अमेरिका को साफ संकेत दिया है कि अगर होर्मुज से गुजरने वाले चीनी जहाजों को रोका तो टकराव हो सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का अहम समुद्री रूट है। खाड़ी देशों से दुनियाभर में खासतौर से एशिया के बड़े हिस्से में इसी रूट से तेल और गैस पहुंचता है। अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने इस समुद्री गलियारों को नियंत्रण में लिया है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के जहाजों को इससे ना गुजरने देने की धमकी दी है। इसने क्षेत्र में एक नया तनाव पैदा कर दिया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्ट्रेट बंद है और पाकिस्तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्तान को…