भारत के लिए कॉरिडोर का अर्थ?
भारत के नजरिए से देखें तो चीन का यह प्रस्ताव उसके लंबे समय के रणनीतिक इरादों को दिखाता है। चीन ने CPEC में भारी निवेश करते हुए पाकिस्तान के जरिए अरब सागर तक पहुच बनाई है। म्यांमार और बांग्लादेश से होकर गुजरने वाला एक सफल कॉरिडोर बंगाल की खाड़ी के आसपास बंदरगाहों, इंडस्ट्रियल जोन और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए बीजिंग को मजबूत करेगा।इस नए कॉरिडोर सेचीन को हिंद महासागर के बड़े इलाके तक भी काफी हद तक पहुंच मिल जाएगी। चीन-म्यांमार-बांग्लादेश इकोनॉमिक कॉरिडोर फिलहाल कागजों पर है लेकिन यह प्रस्ताव दिखाता है कि बीजिंग दक्षिण एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी आर्थिक और रणनीतिक पहुंच को मजबूत करने में लगातार लगा हुआ है।


