चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला के पूर्व पति सिरीश भारद्वाज की मौत, बुधवार सुबह अस्पताल में तोड़ा दम
Updated on
19-06-2024 01:50 PM
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला के पहले पति सिरीश भारद्वाज का निधन हो गया है। बताया जाता है कि सिरीश बीते कुछ समय से बीमार थे। उन्हें फेफड़ों से जुड़ी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार, 19 जून की सुबह अस्पताल में ही उन्होंने तमाम कोशिशों के बावजूद दम तोड़ दिया। वह करीब 39 साल के थे।
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सिरीश भारद्वाज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने फेसबुक और ट्विटर (अब X) पर एक तस्वीर शेयर कर यह दुख भरी खबर दी। श्री रेड्डी ने लिखा, 'सिरीश भारद्वाज नहीं रहे... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। सिरीश भारद्वाज आपने हम सभी को धोखा दिया।'
2007 में परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
चिंरजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला और सिरीश भारद्वाज ने 2007 में परिवार की इच्छा के विरुद्ध शादी की थी। दोनों कथित तौर पर कॉलेज में मिले और फिर लंबे समय तक डेट कर रहे थे। जब यह शादी हुई तब श्रीजा महज 19 साल की थीं और सिरीश 22 साल के। यह शादी आर्य समाज मंदिर में हुई थी। साल 2009 में श्रीजा और सिरीश की बेटी निवृत्ति हुई। लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में कड़वाहट घुलने लगी।
2014 में हुआ श्रीजा और सिरीश का तलाक
साल 2011 में, श्रीजा ने दावा किया है कि उनके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। पति-पत्नी के बीच खूब अनबन हुई। श्रीजा ने तब सिरीश और अपनी सास के खिलाफ उत्पीड़न का केस भी दर्ज करवाया था। आखिरकार 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2016 में श्रीजा ने बेंगलुरु में एक भव्य समारोह में बिजनसमैन कल्याण देव के साथ शादी की। साल 2018 में उन्हें एक बच्चा हुआ जिसका नाम नविशका है। हालांकि, बताया जाता है कि यह रिश्ता भी अब टूट चुका है और दोनों अलग-अलग रहते हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…