Select Date:

कभी चंकी पांडे ने दी थी अक्षय कुमार को ट्रेनिंग:बोले- पता था कि वो स्टार बनेगा, खुशी है कि अनन्या उनके साथ फिल्म करेगी

Updated on 22-05-2024 02:21 PM

चंकी पांडे और अक्षय कुमार साथ में कई कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं। चंकी ने हाल ही में अपनी और अक्षय की दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो और अक्षय कुमार साल 1986 से एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों मधुमती एकेडमी ऑफ फिल्म डांसिंग में मिले थे। चंकी पांडे ने बताया कि जब वो मधुमती में पढ़ा करते थे तो सीनियर स्टूडेंट्स अपने जूनियरों को ट्रेनिंग दिया करते थे।

एक मजेदार बात यह है कि अक्षय कुमार ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में चंकी पांडे से सीखी हुई चीजों पर बात की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मैंने अपने करियर के शुरू में जो भी सीखा था, चंकी पांडे से सीखा था। अक्षय ने आगे कहा कि चंकी का सिखाया हुआ इतना गलत था कि उनकी कुछ फिल्में चल ही नहीं पाईं।

हालिया इंटरव्यू में चंकी पांडे ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा- जब मैंने अक्षय कुमार को पहली बार देखा था तो वह बच्चे के रुप में भी एक स्टार ही थे। इसके अलावा उन्होंने कहा- हम ज्यादातर समय साथ में बीताते थे और अब तो अनन्या भी उनके साथ एक फिल्म कर रही हैं और उनका सेट पर होना वाकई खुशी की बात है। क्योंकि वह सीन अच्छा बनाने के लिए हर किसी की मदद करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.