Select Date:

'भास्कर समाधान' के साथ जुड़ी शहर की जनता:कॉलोनी की समस्याएं खुलकर बताईं, जिम्मेदारों तक पहुंचाने की जताई उम्मीद

Updated on 20-07-2026 01:00 PM
भोपाल, क्या आपकी कॉलोनी में भी टूटी सड़क, गंदगी, सीवेज, स्ट्रीट लाइट या पानी की समस्या है? अगर हां, तो अब आपकी आवाज़ सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच सकती है।

इन्हीं जनसमस्याओं को जानने के लिए हमारी टीम भोपाल के अलग-अलग इलाकों में पहुंची। लोगों से बात की तो किसी ने नाले की खराब हालत बताई, किसी ने सड़क के गड्ढों की शिकायत की। छात्रों ने हॉस्टल के पास स्ट्रीट लाइट, सीवेज और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जैसी समस्याएं सामने रखीं।

वार्ड 82 के एक निवासी ने बताया कि उनके घर के पास बने नाले की मरम्मत नहीं होने से कॉलोनी में गंदगी फैली रहती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी शिकायत सही जगह पहुंचे और समाधान हो, तो इससे बेहतर क्या होगा।

जब लोगों को दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान के बारे में बताया गया, तो उन्होंने इसे बेहद उपयोगी पहल बताया। लोगों ने कहा कि अब वे अपनी कॉलोनी की समस्याएं दैनिक भास्कर ऐप पर जरूर पोस्ट करेंगे, ताकि उनकी शिकायत सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचे और उस पर कार्रवाई हो।

भास्कर समाधान जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर काम कर रहा है। भोपाल और इंदौर में अब तक 2500 से ज्यादा समस्याओं का समाधान हो चुका है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी शिकायत का स्टेटस भी देख सकते हैं, जिम्मेदारों से सीधे सवाल पूछ सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि काम पूरा हुआ या अभी जारी है। वहीं, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी किए गए काम की जानकारी साझा कर जनता के बीच पब्लिक स्टार या स्टार ऑफिसर बनने का मौका पा सकते हैं।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं।

अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की

इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं।

'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल

'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.