इंडिया की जर्सी और हाथ में बल्ला, 2011 विश्व कप जीत के 15 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
Updated on
02-04-2026 12:57 PM
नई दिल्ली: हर क्रिकेटर जब अपनी क्रिकेट की यात्रा शुरू करता है तो उसका सपना अपने देश के लिए विश्व कप जीतना होता है। सचिन तेंदुलकर ने भी भारत के लिए विश्व कप जीतने के सपने के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
तेंदुलकर के विश्व कप जीतने का सपना उनके डेब्यू के 22 साल बाद 2 अप्रैल 2011 को पूरा हुआ था, जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का यह दूसरा वनडे विश्व कप था।
वनडे विश्व कप जीत के 15 साल पूरा होने पर सचिन ने शेयर किया पोस्ट
भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी। इस ऐतिहासिक सफलता के 15 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने एक्स पर एक भावुक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा है, 'पहली गेंद हमेशा आपके दिल की धड़कन बढ़ा देती है और उस रात, यह कभी नहीं रुका। 15 साल बाद भी, यह हमारे साथ है। हम सभी युवा क्रिकेटरों के एक ग्रुप के तौर पर बड़े हुए, एक ही सपने से जुड़े हुए। इंडिया के लिए विश्व कप जीतना।'
2011 के वर्ल्ड कप में जमकर बोला था मास्टर ब्लास्टर का बल्ला
भारत को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में दिग्गज सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी। तेंदुलकर टूर्नामेंट के दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। तेंदुलकर ने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 482 रन बनाए थे। शीर्ष पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान थे, जिन्होंने 9 मैचों में 500 रन बनाए थे।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…