सागर शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त: दोषी अफसरों और माफिया पर होगी कड़ी कार्रवाई, प्रशासन को दिया फ्री हैंड
Updated on
10-09-2026 12:49 PM
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी जिम्मेदार है, उसकी भूमिका की गंभीरता से जांच हो और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाए।
जीरो टालरेंस की नीति अपनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण और ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिन्होंने अवैध गतिविधियों के माध्यम से अपना नेटवर्क खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी संदिग्ध गतिविधि की आशंका हो, वहां तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।
निर्दोष व्यक्ति न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाया जाए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…