सहकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से कर रहा था ज्यादती
Updated on
02-05-2024 12:14 PM
भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। आरोपित युवक पीड़िता का सहकर्मी है। उसने पहले महिला को कमरे में बंधक बनाकर ज्यादती की थी। बाद में वह घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
धोखे से एक मकान में ले गया और की ज्यादती
छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक भेल क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह पति से अलग अपनी बेटी के साथ रहती है और सूखी सेवनिया में एक निजी फर्म में काम करती है। काम करने के दौरान उसका परिचय सरथ कुन्नूर नाम के युवक से हुआ था। वर्ष 2020 में एक दिन वह सरथ के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान सरथ उसे धोखे से छोला मंदिर क्षेत्र स्थित इको सिटी के एक घर में ले गया। वहां उसने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की, जिसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। बाद में वह घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…