जीएसटी चोरी के संदेह में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा, दस्तावेज किए जब्त
Updated on
25-05-2024 10:45 AM
भोपाल। राज्य जीएसटी की एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को यहां ऐशबाग स्टेडियम के पास लकी कंस्ट्रक्शन कंपनी सहित सात कंपनियों के कार्यालयों में छापा मरा। यहां जीएसटी के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकी कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने अलग-अलग नाम से अपनी ही कई कंपनियां बना ली थी। इनमें आपस में ही सामग्री की खरीदी-बिक्री दिखाकर निर्धारित जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया जाता था। सभी कंपनियों के कार्यालयों में देर रात तक कागजातों की छानबीन चलती रही।
इन कंपनियों में की छापामार कार्रवाई
जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से दिखाए गए लेनदेन के आधार पर टैक्स की रिकवरी की जाएगी। जिन कंपनियों के कार्यालय में कार्रवाई की गई, उनमें रायल कंस्ट्रक्शन, अजीम आलम कंस्ट्रक्शन, इंडियन कंस्ट्रक्शन, नसीम आलम कंस्ट्रक्शन, रुखसार शेख आलम कंस्ट्रक्शन, क्रिएटिव कंस्ट्रक्शन और एवन कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…