Select Date:

पाकिस्तान के रेलवे कर्मचारियों पर संकट, न पेंशन मिल रही और न फंड, देनदारियों का 2136 करोड़ रुपया बकाया

Updated on 19-05-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के तमाम दावों के बावजूद पाकिस्तान रेलवे ( Pakistan Railways ) इस समय भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे पर अपने रिटायर्ड और वर्तमान कर्मचारियों की देनदारियों का 2136 करोड़ पाकिस्तानी रुपया (भारतीय मुद्रा में करीब 735 करोड़ रुपये) बकाया है, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

समा टीवी (SAMAA TV) की ओर से पेश आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, इस बकाया राशि को मंजूरी देने और फंड जारी करने को लेकर रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रेलवे मंत्रालय ने इस पूरी देरी की जिम्मेदारी वित्त मंत्रालय पर मढ़ दी है और इस संबंध में सभी जरूरी दस्तावेज देश की नेशनल असेंबली (संसद) को सौंप दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2023 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को अभी तक उनके हक का पैसा नहीं मिला है।

कहां और कितना पैसा अटका है?

दस्तावेजों के अनुसार, कुल लंबित राशि का एक बड़ा हिस्सा रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके परिवारों से जुड़ा है। प्रमुख देनदारियां इस प्रकार हैं:
  • कुल राशि में से 1000 करोड़ रुपये रिटायर कर्मचारियों की ओर दायर किए गए 5,578 ग्रेच्युटी दावों से जुड़े हैं।
  • प्रधानमंत्री सहायता पैकेज के तहत आने वाले 4,135 मामलों में 752 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है।
  • इनके अलावा 118 करोड़ रुपये मैरिज ग्रांट (विवाह अनुदान) के रूप में और 152 करोड़ रुपये बेनेवोलेंट फंड (परोपकारी कोष) के तहत लंबित हैं।

दिसंबर 2025 से अटकी है फाइल

पाकिस्तान सरकार (रेल मंत्रालय) का कहना है कि बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद वित्त मंत्रालय द्वारा अतिरिक्त फंड आवंटित नहीं किया गया है। इस बीच 819 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट की मांग वाली एक समरी दिसंबर 2025 से वित्त मंत्रालय के पास लंबित पड़ी है। पिछले पांच महीनों के दौरान आर्थिक समन्वय समिति (ECC) ने भी इस मामले पर कोई विचार नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
नई दिल्ली: फूड सेक्टर (Food Sector) की भारतीय कंपनियों के दुनिया भर के स्टोर में पहुंचने का रास्ता आसान हो रहा है। ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) के प्रयास…
 19 May 2026
नई दिल्ली: वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के तमाम दावों के बावजूद पाकिस्तान रेलवे ( Pakistan Railways ) इस समय भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के…
 19 May 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी अस्थिरता और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी का असर है कि…
 19 May 2026
नई दिल्ली: एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों और मंदिरों में करीब 50,000 टन सोना है जिसकी कीमत करीब 10,000 अरब डॉलर है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल…
 19 May 2026
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में आज काफी तेजी देखने को मिली। ग्रुप के शेयर कारोबार के दौरान 3.5 फीसदी तक उछल गए।…
 15 May 2026
नई दिल्ली: आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और…
 15 May 2026
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए अमेरिका से बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी अधिकारी गौतम अडानी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने…
 15 May 2026
नई दिल्ली: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के…
 15 May 2026
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31.29 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष…
Advt.