Select Date:

भोपाल में गैस के लिए लगी भीड़... 380 स्टॉक पर करा दी 1600 बुकिंग, सुबह 6 बजे से लग रही लाइन

Updated on 28-03-2026 11:18 AM
भोपाल: शहर में एक बार फिर से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई है। पिछले दिनों स्थिति में सुधार होने के साथ उपभोक्ता एजेंसियों पर नहीं पहुंच रहे थे और घरों पर आपूर्ति शुरू करवा दी गई थी। इसी बीच एक एजेंसी पर सिर्फ 380 सिलिंडर का भंडार था, लेकिन उपभोक्ताओं ने 1600 बुकिंग कर दी।इतना ही नहीं उपभोक्ता शुक्रवार सुबह छह बजे ही एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंच गए, जिससे लंबी कतार लग गई।जब इसकी जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी गई तो टीम ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया तो भीड़ कम हो गई थी।

200 से अधिक लोग एजेंसी पर पहुंचे

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर के लिए प्रतिदिन 15 हजार बुकिंग हो रही है और करीब 10 से 11 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसी बीच हनुमानगंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड जाने वाले सामांनतर सड़क पर स्थित ऑटो हाउस इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह छह बजे से उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी।

देखते ही देखते दोपहर 12 बजे तक 200 से अधिक लोग एजेंसी पर पहुंच गए। यह देख एजेंसी पर अव्यवस्था पसर गई और खाद्य विभाग को जानकारी दी गई। टीम को बताया कि उनके पास सिर्फ 380 सिलिंडर उपलब्ध हैं लेकिन लोगों ने एक हजार 600 बुकिंग कर दी और आपूर्ति के लिए आए हुए हैं। ऐसे में भंडार कम होने से सभी को सिलिंडर दे पाना मुश्किल है।

जानकारी मिलते ही टीम एजेेंसी पर पहुंची और उपभोक्ताओं की बुकिंग देखने के बाद उन्हें बताया कि आपूर्ति का जो दिन दिया गया है उस दिन घर पर ही सिलिंडर पहुंच जाएगा। ऐसे मे एजेंसी पर भीड़ लगाने और परेशान होने से कोई मतलब नहीं है, तब जाकर उपभोक्ता वापस लौटना शुरू हो गए थे।

2100 मीट्रिक टन गैस, सभी एजेंसियों पर भीड़

शहर में शुक्रवार को घरेलू गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली, बताया जा रहा है कि अभी भोपाल में पांच से छह दिन का यानि 2100 मीट्रिक टन गैस का भंडार है। इसमें से ही घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों में भरकर आपूर्ति की जानी है।

इसी बीच बुकिंग और सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से उपभोक्ता घबरा गए और एजेंसियों पर लंबी कतारें लगना शुरू हो गई हैं। करोंद क्षेत्र की हैप्पी इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में सिलिंडर लेने कतार में लगे हुए थे। जहां भी खाद्य विभाग की टीम ने उन्हें समझाया और परेशान नहीं होने की सलाह दी है।

भंडारे के लिए सिलिंडर की मांग

शहर में नवरात्र के समापन डेढ़ से दो हजार भंडारों, कन्याभोजन का आयोजन किया जाता है। ऐसे में सिलिंडर की उपलब्धता नहीं होने के कारण आयोजककर्ता परेशान हैं और अब सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अनेक आयोजनकर्ताओं ने लकड़ी और भट्टी पर निर्भरता होने का दावा किया है, इसी बीच चूनाभट्टी स्थित काली मंदिर में भंडारे के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने संबंधी पोस्टर चस्पा किया गया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.