Select Date:

पत्नी से झगड़े के बाद CRPF जवान ने लगाई फांसी

Updated on 25-06-2026 02:30 PM
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जवान जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था और छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह रस्सी लेकर गुस्से में बाहर निकला और पेड़ पर चढ़कर फंदे से झूल गया। करीब 6 माह पहले भी जवान ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया था।

उसने वीडियो जारी कर पैसों की मांग, जान से मारने की धमकी और घर वालों से बात करने से रोकने जैसे आरोप लगाए थे। यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला के रहने वाले राजाराम प्रजापति (35) की 2021 में CRPF में नौकरी लगी थी। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह वहीं ड्यूटी कर रहे थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव कुंदीकला आए थे। घर आने के बाद उनकी पत्नी से लगातार विवाद होने लगा।

घर से निकला और आम पेड़ पर फांसी लगाई

जवान के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भी राजाराम प्रजापति का पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह रस्सी लेकर दौड़कर घर से निकला और आम पेड़ पर चढ़कर फांसी पर झूल गया। उसके पीछे मां भी दौड़ी और शोर मचाई।

शोर सुनकर शिवकुमार प्रजापति और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजाराम को फांसी के फंदे से उतारा। उसकी सांसें चल रही थी। घरवाले उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी-ससुराल पक्ष पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप

जवान के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि दिसंबर 2025 में राजाराम ने जहर पी लिया था। उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर पैसे मांगने और प्रताड़ित करने की बातें कहकर वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। भाई का कहना है कि पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

जवान राजाराम प्रजापति का करीब डेढ़ माह तक 2 अस्पतालों में इलाज चला था। ठीक होने के बाद वह ड्यूटी में लौट गया था। इसके बाद भी पत्नी और ससुराल से विवाद हो रहा था।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए जवान ने वीडियो में क्या-क्या कहा था

वीडियो में जवान ने बताया था कि छुट्टी पर घर आने के दौरान पत्नी के बुलाने पर वह बलरामपुर गए, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि उनसे लगातार पैसे, सोना और अन्य आर्थिक मांगें की जाती हैं।

इसके अलावा मां, भाई और परिवार से दूरी बनाने का दबाव डाला जाता है। उन्होंने कहा कि पत्नी के कहने पर जमीन खरीदी और फैमिली क्वार्टर के लिए भी आवेदन किया, लेकिन पत्नी कहीं भी साथ रहने को तैयार नहीं हुई।

जवान ने आरोप लगाया कि पत्नी रूपा प्रजापति, उसके परिजन और एक रिश्तेदार उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे। उन्होंने दावा किया कि राजपुर थाने में प्रभाव होने की बात कहकर उन्हें डराया जाता था।

राजाराम ने कहा था कि लगातार तनाव और पारिवारिक विवादों के कारण उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। जिसके चलते वह शराब पीने लगे थे। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक क्षमता सीमित है, लेकिन शादी के बाद से अपनी आय का ज्यादातर हिस्सा परिवार पर खर्च किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.