Select Date:

बैंकों के खिलाफ बढ़ती जा रही हैं ग्राहकों की शिकायतें, RBI का सख्त निर्देश, सुधारें अपना सिस्टम

Updated on 03-10-2026 01:43 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की शिकायतों और सिस्टम की कमियों पर सख्त रुख अपनाया है। RBI ने बैंकों को अपने कामकाज और प्रोसेस में मौजूद खामियों को पहचानकर उन्हें जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए हैं। ET के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में लोकपाल के पास शिकायतों में 13.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। RBI ने इस बात पर चिंता जताई कि कई शिकायतें बैंकों के अंदरूनी लोकपाल तक पहुंचे बिना ही सीधे आरबीआई के पास पहुंच रही हैं, जिससे बैंकिंग सिस्टम के शिकायत निपटारे के ढांचे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, पिछले महीने हुई एक बैठक में RBI ने बैंकों से उन बुनियादी, प्रोसेस और कामकाज से जुड़ी कमियों की पहचान करने को कहा जिनकी वजह से शिकायतें आ रही हैं। साथ ही, बार-बार आने वाली शिकायतों की वजह का पता लगाने का निर्देश दिया।

  1. क्या है निर्देश?
    एक अधिकारी ने बताया कि रेगुलेटर ने ऐसे कदम उठाने और लागू करने को कहा है, जिससे इस तरह की शिकायतें बार-बार न आएं।
  2. क्या है सुझाव?
    एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक सुझाव यह भी था कि शिकायतों को सही ढंग से सुलझाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे इंडस्ट्री-लेवल के कदम उठाए जाएं। इसमें इंडस्ट्री-लेवल पर ट्रेनिंग होगी ही, साथ ही हर बैंक का बोर्ड RBI के दिशानिर्देशों के हिसाब से अपनी अलग रणनीति बनाएगा।
  3. क्या है चिंता की बात?
    जुलाई में बैंकों और आरबीआई से जुड़े अन्य संस्थानों के इंटरनल ओम्बड्समैन की सालाना कॉन्फ्रेंस में, डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने ध्यान दिलाया कि आरबीआई लोकपाल के स्तर पर ग्राहकों के हक में सुलझाई गई शिकायतों में से एक बड़ा हिस्सा शुरू में इंटरनल ओम्बड्समैन के पास भेजा ही नहीं गया था। उन्होंने कहा, यह काफी गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि इससे इंटरनल ओम्बड्समैन फ्रेमवर्क का पूरा मकसद ही खत्म हो जाता है। एकीकृत लोकपाल योजना जुलाई 2026 से लागू है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नई दिल्ली: UPI से 2000 रुपये के ऊपर भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने से पहले दिल्ली में मार्केट संस्थाओं ने गांधी जयंती पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीरी गेट…
 03 October 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में G-20 के वाणिज्य एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में यह आरोप खारिज किया कि भारत में कुछ सेक्टरों में…
 03 October 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की शिकायतों और सिस्टम की कमियों पर सख्त रुख अपनाया है। RBI ने बैंकों को अपने…
 03 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मोहिता गुप्ता इंद्रायण की। वह दिल्‍ली से हैं। उन्‍होंने डिमांड और सप्‍लाई के गैप को पहचानकर एक सफल फैशन ब्रांड खड़ा कर दिया है। इसका…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत ने हाल में कई देशों के साथ ट्रेड डील की है। इनका मकसद इन देशों के साथ आपसी व्यापार को बढ़ाना है। 15 साल पहले भारत ने…
 03 October 2026
नई दिल्ली: अमेरिका में फ्यूल की कीमत रेकॉर्ड पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को अपना रिजर्व जारी करने को कहा है। इस बीच चीन ने भी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: अब NPS (नैशनल पेंशन सिस्टम) के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का भी इंतजाम होगा। 'एनपीएस स्वास्थ्य' नाम की नई स्कीम में पेंशन खाते के साथ टॉप अप बीमा भी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, यह जून तिमाही में दर्ज 7.8 प्रतिशत की वृद्धि…
 02 October 2026
सुचिता दत्तायह सुनने में अच्छा लगता है कि भारत की बेरोजगारी दर आधिकारिक रूप से 3.2% है। लेकिन, धरातल पर हालात अलग हैं। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 2024-25 के…
Advt.