यूपी में पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता 600 रुपये होगा, सीएम योगी ने कर दिया ऐलान
Updated on
18-08-2026 06:03 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में दैनिक ड्यूटी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। अब पीआरडी जवानों को दैनिक ड्यूटी भत्ता 600 रुपये मिलेगा। अब तक यह भत्ता 500 रुपये प्रति दिन था। सीएम योगी ने इसके साथ ही पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।
सरकार ने चौथी बार बढ़ाया भत्ता
योगी आदित्यनाथ सरकार ने चौथी बार पीआरडी स्वयंसेवकों के भत्ते में वृद्धि की है। इससे पहले वर्ष 2019 में योगी सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता 500 रुपये प्रतिदिन किया था। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड भी वितरित किए। इसके अलावा रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि वर्ष 1948 में पीआरडी के गठन के बाद लंबे समय तक स्वयंसेवकों को बेहद कम दैनिक भत्ता मिलता रहा था।
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2019 तक पीआरडी स्वयंसेवकों को हर रोज 250 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलता था। हमारी सरकार ने 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया। वर्ष 2022 में भत्ता बढ़ाकर 395 रुपये और 2025 में 500 रुपये प्रतिदिन किया गया। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है।
8 वर्षों में 350 रुपये की वृद्धि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता आठ साल में 250 रुपये से बढ़कर 600 रुपये होने जा रहा है। उन्होंने इसे पिछले 75 वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के कल्याण और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पीआरडी जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी।
सीएम योगी ने कहा कि नई कैशलेस चिकित्सा कार्ड से स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारी अथवा महंगे इलाज की स्थिति में आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। सरकार उनकी सुविधाओं और सम्मान में लगातार वृद्धि कर रही है।
31 हजार जवानों को लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा का लाभ प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवानों को होगा। 600 रुपये दैनिक भत्ता होने से अब वे सम्मानजनक मानदेय अर्जित कर सकेंगे। साथ ही, सीएम योगी ने पीआरडी जवानों और उनके परिवार को कैशलेस इलाज वाली व्यवस्था से जोड़कर इन परिवारों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर किया है। प्रदेश में पीआरडी जवान पुलिस और प्रशासन के सहयोगी बल के रूप में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को संभालते हैं। इन्हें ट्रैफिक कंट्रोल के कार्यों में भी लगाया जाता है।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बुधवार को प्रस्तावित कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के राजदूत…
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार…
बेंगलुरु : कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन स्टेटस और देशभक्ति से जुड़े आरोपों को लेकर एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। 'वंदे मातरम' विवाद के…
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया…
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री तृषा कृष्णन की 15 अगस्त को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुई मुलाकात अब राजनीतिक विवाद का विषय बन गई…
नई दिल्ली, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेन-जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन…
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। इसकी परमिशन नहीं थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी…