जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे डेमियन मार्टिन, दिमागी बुखार ने कोमा में पहुंचाया
Updated on
31-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में पहुंच गए हैं। बॉक्सिंग डे पर मार्टिन बीमार हो गए थे। इसके बाद उन्हें क्वींसलेंड के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 54 साल के मार्टिन को मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) हुआ है। उन्हें अभी इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनके बीमार होने की पुष्टि की।
एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कि डेमियन मार्टिन को सबसे बेहतरीन इलाज मिल रहा है। उन्होंने न्यूज कॉर्प से बात करते हुए कहा, 'उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है। अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।'
मार्टिन के एक और पूर्व साथी खिलाड़ी डैरेन लेहमन ने भी एक्स पर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं भेजीं। लेहमन ने एक्स पर लिखा- बहुत सारा प्यार और प्रार्थनाएं डेमियन मार्टिन के लिए भेज रहा हूं। मजबूत बने रहो और लड़ते रहो, लीजेंड। परिवार को प्यार।
अपने खेलने के दिनों में डेमियन मार्टिन को खेल के बेहतरीन स्ट्रोकमेकर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेले। वे 1999 और 2003 में विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 2003 में भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने 88 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान शतक लगाने वाले रिकी पोंटिंग के साथ उन्होंने नाबाद 234 रन जोड़े थे। 2006 में संन्यास लेने से पहले मार्टिन ने 67 टेस्ट, 208 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 4406, वनडे में 5346 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 120 रन हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…