कोर्ट के बाहर मीडिया से बचकर भाग रहे थे डेविड वॉर्नर, अचानक फंसा पैर, गिरते-गिरते बचे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
Updated on
19-08-2026 01:19 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिडनी की वेवर्ली लोकल कोर्ट में सुनवाई के बाद जैसे ही वॉर्नर बाहर निकले, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के रिपोर्टर्स और कैमरामैन उनसे सवाल-जवाब करने के लिए उनके पीछे लग गए।
हालांकि, वॉर्नर ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और बिना कोई जवाब दिए तेजी से आगे बढ़ने लगे। इसी जल्दबाजी और मीडिया को इग्नोर करने की होड़ में अचानक वॉर्नर का पैर किसी चीज में फंस गया और वे सड़क पर मुंह के बल गिरते-गिरते बचे। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया और बिना रुके कार की तरफ बढ़ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्रिंक-एंड-ड्राइव केस में लगा 1,500 डॉलर का जुर्माना
अदालत ने वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन सिडनी के मारूबा क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया। जांच के दौरान उनका अल्कोहल लेवल लीगल लिमिट से दोगुने से भी अधिक दर्ज किया गया था। जब उन्होंने पुलिस की रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग टीम को देखा, तो गाड़ी रोककर पैसेंजर सीट पर बैठी महिला साथी से सीट बदलने की कोशिश भी की। कोर्ट ने वॉर्नर पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर लगभग 1 लाख भारतीय रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही, अगले 12 महीनों तक ड्राइविंग करने से पहले उन्हें अपनी गाड़ी में इंटरलॉक डिवाइस लगवाना अनिवार्य किया गया है, जो शराब की पुष्टि होने पर कार चालू नहीं होने देगा।
वैश्विक मीडिया कवरेज से वॉर्नर को भारी नुकसान
सुनवाई के दौरान वॉर्नर के वकील उवैस अहमद ने कोर्ट में दलील दी कि इस घटना को ईएसपीएन, अल जजीरा और इंडियन एक्सप्रेस जैसे बड़े इंटरनेशनल मीडिया में कवर किया गया। भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वॉर्नर T20 लीग खेलना चाहते हैं, शराब न पीने की संस्कृति को महत्व दिया जाता है। वकील ने कहा कि इस भारी मीडिया कवरेज से वॉर्नर के कमर्शियल मौकों और विज्ञापनों को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी खतरा बना हुआ है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…