ईरान ने मानी संपर्क की बात
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में हुई बातचीत के समापन के बाद अमेरिका के साथ उनका संवाद टूटा नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। ईरान ने विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है।पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों और उम्मीदें लगाने के बावजूद ईरान और अमेरिका की तनातनी बरकरार दिख रही है। खासतौर से अमेरिकी नेवी की ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी ने तनाव को बढ़ाया है। ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य से अपनी नाकेबंदी हटाने की चेतावनी दी है।


