वनडे छोड़ना चाहिए था और... क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया, विराट कोहली के पूर्व साथी का पोस्ट वायरल
Updated on
25-11-2025 01:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में काफी स्ट्रगल कर रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को करारी हार मिली। दूसरे मैच में भी टीम की स्थिति काफी खराब है। सीरीज की तीन पारियों में भारत की तरफ से सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा है। टीम के बल्लेबाज लगातार जूझ रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम पर एक साल के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की कमी खल रही है।
विराट को टेस्ट नहीं छोड़ना था
अंडर-19 क्रिकेट में के साथ ही आरसीबी में विराट कोहली के साथी रहे श्रीवत्स गोस्वामी का मानना है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ना चाहिए थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'विराट को वनडे खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलते रहना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो। टेस्ट क्रिकेट को उनकी कमी खलती है। सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह एनर्जी जो वह लेकर आए, इंडिया के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी हालत में जीत सकते हैं।'
अचानक विराट ने लिया था संन्यास
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्होंने टेस्ट पर फोकस करने के लिए रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टेस्ट छोड़ने का फैसला ले लिया। वह टेस्ट में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान थे। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। उससे पहले कोई भी एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी। विराट की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर 2015 से 2021 के बीच 31 टेस्ट खेले। इसमें टीम को 24 जीत और सिर्फ दो हार मिली। 5 मैच ड्रॉ रहे। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारत घर में 4 टेस्ट हार चुका है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…