इस शो के अलावा दीपिका ने 2018 में वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में काम किया। वो एकता कपूर के बॉक्स क्रिकेट लीग की कंटेस्टेंट भी थीं। हालांकि, फैंस उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते थे, इसलिए 2019 में 'कवच... महाशिवरात्रि' से कमबैक किया। इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' में वो मंगल श्रीवास्तव सक्सेना का दमदार किरदार निभा रही हैं।


