Select Date:

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और केकेआर की टक्कर, जानें कैसी होगी पिच, रिकॉर्ड और प्लेइंग XI

Updated on 29-04-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब इससे उबरने की कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स का 10वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है। आईपीएल 2025 का यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले मैच में दिल्ली को आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अक्षर पटेल की अगुवाई दिल्ली की कोशिश होगी कि वह अपने घर में जीत की पटरी पर लौटे।
वहीं केकेआर के लिए इस सीजन में अब सभी मैच करो या मरो का हो चुका है। केकेआर की टीम अब तक कुल 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 3 में जीत मिली है। ऐसे में प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को हर हाल में जीत हासिल करना होगा। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक लेकर प्ले ऑफ की दहलीज पर खड़ी है। दिल्ली की कोशिश होगी कि वह अंतिम चार में जगह बनाने के लिए एक और मजबूत कदम बढ़ाए, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इन मैच के लिए कैसी होगी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच, यहां का रिकॉर्ड और मौसम का मिजाज।
दिल्ली बनाम केकेआर, पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच के बारे में बात की जाए तो यह बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है। यहां का आउटफील्ड भी काफी तेज रहता है और छोटी बाउंड्री के कारण खूब-चौके छक्के भी उड़ते हैं। यहां की पिच पर विकेट लेने के लिए गेंदबाजों को काफी संघर्ष करते हुए देखा गया है। सही लाइन और लेंथ उनके लिए एकमात्र हथियार होता, लेकिन स्पिन गेंदबाजी में बल्लेबाजों को यहां परेशान होते हुए देखा गया है, लेकिन ओस का प्रभाव रहा तो फिर स्पिनर भी यहां ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दिल्ली और केकेआर के बीच होने वाला यह मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है।
क्या कहते हैं अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ों की बात करें तो यहां अब कुल 92 मैच खेले जा चुके हैं, इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 44 मैचों में जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में खेलने वाली टीम को 47 बार जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। ऐसे में साफ है जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी उसकी पहली पसंद गेंदबाज का होगा। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का रहा है। इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर 7 विकेट पर 266 रन का है। वहीं लोएस्ट स्कोर की बात की जाए तो 83 रन का है।
इस मैदान के आंकड़े के अलावा दिल्ली और केकेआर के बीच भी आईपीएल में हुई भिड़ंत पर नजर डालें तो दोनों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ कुल 18 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली को सिर्फ 15 सफलता मिली है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश होगी कि वह रिकॉर्ड को बेहतर करें।
कैसा रहेगा मैच के दौरान दिल्ली का मौसम
दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मुकाबले के दौरान मौसम की बात की जाए तो वह साफ रहेगा। मैच के दौरान तापमान 36 डिग्री रहने की उम्मीद है। मंगलवार को सुबह से तेज हवा चलने के कारण थोड़ी ठंडक रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश का अनुमान नहीं होने के कारण फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.