Select Date:

शिक्षक संगठनों की मांग, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बढ़ाया जाए ग्रीष्मावकाश

Updated on 28-05-2024 12:56 PM
भोपाल। वर्तमान में मध्यप्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान के अभी और बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे ने मप्र के मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव और लोक शिक्षण संचालालय की आयुक्त और राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक को पत्र लिखकर मांग की है कि स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को बढ़ाया जाए।

शिक्षकों के यह तर्क

शिक्षक संगठन के इस पत्र में कहा गया है कि एक जून से शिक्षकों के लिए एवं 15 जून से बच्चों के लिए विद्यालय प्रारंभ किए जाने के निर्देश हैं। वहीं जून के प्रथम सप्ताह में पांचवीं व आठवीं और 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा भी होनी है। इस चिलचिलाती गर्मी में बच्चों को स्कूल आना उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित नहीं है। वहीं इस वर्ष शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं हो सका है। इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश 40 दिन के बदले 31 दिन का मिला है। वहीं 15 मई तक तो शिक्षक लोकसभा चुनाव में लगे रहे। जहां चुनाव अप्रैल में हो गए, वहां अकादमिक प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिए गए। वहीं मई में पुर्नमूल्यांकन, पुस्तक-वितरण, मध्यान्ह भोजन की जानकारी, छात्रवृत्ति खाते अद्यतन करने, ड्राप बाक्स के छात्रों के प्रोफाइल अपडेट एवं साक्षरता सर्वे में शिक्षक लगे रहे। शिक्षकों को भी कम से कम 15 दिन का अतिरिक्त ग्रीष्मावकाश प्रदान किया जाना चाहिए या संपूर्ण अवधि को अर्जित अवकाश के लिए मान्य किया जाना चाहिए । संगठन ने मांग की है कि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले में अर्जित अवकाश की पात्रता प्रदान की जाए। बच्चों के लिए स्कूल एक जुलाई से प्रारंभ किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.