Select Date:

डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब टीटी नगर एसडीएम:अब दो अनुभाग देखेंगे; अर्चना रावत कलेक्ट्रेट में अटैच

Updated on 04-09-2026 03:19 PM
भोपाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब भोपाल के टीटी नगर अनुभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे पहले से शहर वृत्त में बतौर एसडीएम पदस्थ हैं।

कलेक्टर मिश्रा ने टीटी नगर अनुभाग में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को कलेक्ट्रेट में अटैच किया है। गुरुवार देर रात यह आदेश जारी किए।

बता दें कि सीलिंग की कार्रवाई को लेकर न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे पर हजारों व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। यह क्षेत्र टीटी नगर अनुभाग में ही आता है। तब एसडीएम रावत व्यापारियों को समझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं और उनका ज्ञापन भी लिया था।

दो साल तक एसडीएम रहीं

डिप्टी कलेक्टर रावत करीब दो साल से टीटी नगर एसडीएम का जिम्मा संभाल रही थीं। बताया जाता है कि वे खुद ही फिल्ड से ऑफिस में कार्य करना चाह रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में सीलिंग और नोटिस देने के हो रहे विरोध के बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी है। तीन दिन में 190 सीलिंग की गई थी, लेकिन चौथे…
 04 September 2026
भोपाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब भोपाल के टीटी नगर अनुभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे पहले से शहर वृत्त…
 04 September 2026
भोपाल, भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक…
 04 September 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध निजी कॉलेजों के बीएड विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।…
 04 September 2026
भोपाल । जीआईएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 04 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 04 September 2026
भोपाल। प्रदेश में किसी ग्राम पंचायत को विकास के लिए कितनी राशि मिलेगी, यह अब किसी की अनुशंसा या जोर-जुगाड़ से नहीं बल्कि श्रेणी के हिसाब से निर्धारित होगा। यानी…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शासकीय ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए 10.99 करोड़ रुपये के एक बड़े कंप्यूटर खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी लाइन और रुकने की मजबूरी जल्द समाप्त हो सकती है। सड़क विकास निगम ने प्रदेश में पहली बार…
Advt.