Select Date:

5 टी20 वर्ल्ड चैंपियन होने के बाद भी मुंबई इंडियंस में नजर आ रही कमजोरी, IPL 2026 से पहले बड़ी टेंशन आई सामने

Updated on 26-03-2026 12:23 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सफलता ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भारतीय टीम की खिताबी जीत में मुंबई के सितारों का दबदबा साफ नजर आया, जिससे यह स्पष्ट है कि पांच बार की चैंपियन टीम इस साल अपने छठे खिताब के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

वर्ल्ड कप के नायकों से सजी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के पास वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सबसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप जीता, हार्दिक पंड्या आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हिस्सा रहे और जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए। विदेशी सितारों में विल जैक्स सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं, जबकि मिचेल सैंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड और रयान रिकेलटन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। फॉर्म के लिहाज से देखें तो मुंबई के 11 में से कम से कम 7 खिलाड़ी मैच विनर साबित हो रहे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन से सभी टीम में भी है कमजोरी

भले ही बल्लेबाजी कागजों पर बेहद मजबूत दिख रही हो, लेकिन मुंबई की गेंदबाजी में कुछ कमजोरियां अब भी बरकरार हैं। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर आक्रमण की अगुवाई करेंगे, लेकिन खबर है कि वे फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अभी तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर शुरुआती झटके देने में माहिर हैं, लेकिन डेथ ओवरों में उनका प्रदर्शन चिंता का विषय हो सकता है। अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर एक वाइल्ड कार्ड विकल्प हो सकते हैं, लेकिन प्लेइंग-XI के संयोजन में उन्हें जगह मिलना मुश्किल लग रहा है।

बल्लेबाजी में भी है कमजोरी

बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की टीम काफी दमदार नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में वह अभी भी कमजोर नजर आ रहे हैं। बुमराह के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज ऐसा नजर नहीं आ रहा है, जिस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। इसके अलावा टीम में एक और कमजोरी खुद रोहित शर्मा साबित हो सकते हैं। दरअसल साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के कारण रोहित शर्मा ने काफी लंबे समय से इस फॉर्मेट को नहीं खेला है और पिछले कुछ समय से इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों ने अपने खेलने के अंदाज को काफी ज्यादा बदल दिया है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए मुश्किलें हो सकती हैं।

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की सबसे मजबूत प्लेइंग-XI

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.