श्रीलंका ने भी विस्फोटक बैटिंग की
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाए जबकि इमेशा दुलानी ने 29 रन जोड़े। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।दोनों देशों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है, जिसमें श्रीलंकाई टीम जीत दर्ज करते हुए सम्मान बचाना चाहेगी। वहीं, भारत सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।


